राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ में आज चैत्र नवरात्र के दिन युवा कांग्रेस द्वारा मंदिर में सभी श्रद्धालुओं को फल वितरित किया गया और सभी को हिंदू नववर्ष की बधाई दी। युवा कांग्रेस ने आस-पास के कई मंदिरों में फल वितरण करने का कार्यक्रम किया। युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रेरणा लेते हुए चंडी मंदिर में सभी श्रद्धालुओं को फल वितरित किये।
वहीँ दूसरी ओर युवा कांग्रेस जिला महासचिव पैलाश सिंह, जिला सचिव मोहित भोंडेकर, शहर अध्यक्ष सोनू ढीमर, शहर उपाध्यक्ष मिलाप ढिमर, शहर उपाध्यक्ष मनीष सोनी, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोहर सेन, शहर सचिव संतोष यादव महाराज, कुंडू महाराज ने इतवारी बाजार सीतला मंदिर के प्रांगण में फल वितरण किया। इस नेक कार्य में जिला एवं शहर युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस फल वितरण कार्यक्रम के दौरान ‘कौशल्या के राम’ सबसे आकर्षक का केंद्र रहा जिसमे लिखा था – “किसान वनवासी के साथी, वो भक्त भांचा राम के। नवा छत्तीसगढ़ रच रहे हैं बिना तनिक विश्राम।
खैरागढ़ विधानसभा ब्लाक गंडई में मां गंगई मंदिर में शुभम बघेल और मोहसिन द्वारा फल वितरण किया गया। साथ ही खैरागढ़ ग्रामीण पिपरिया दुर्गा मंदिर में राजेश वर्मा और संदीप बेरवंशी और टीम के द्वारा फल वितरण किया गया। इस फल वितरण कार्यक्रम में मानव देशमुख ने भी अपना सहयोग दिया।
खैरागढ़ विधानसभा ब्लाक छुईखदान में काली माई मंदिर में फल वितरण किया गया जिसमे मनीष कोचर, गणेश वैष्णव, वैभव महोबिया उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
