रायपुर/13 नवंबर 2021। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों एवं आसमान छूती महंगाई एवं रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान 14 नवंबर को शाम 4 बजे भिलाई से प्रारंभ होगी। भिलाई में आयोजित जन जागरण अभियान पदयात्रा एवं सभा में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेसजन शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा सरकार के वादाखिलाफी बढ़ती महंगाई, रोजगार देने में विफलता, किसान विरोधी नीतियों, रसोई गैस के बढ़ते दाम, पेट्रोल-डीजल में लगाये गये बेतहाशा एक्साईज ड्यूटी के खिलाफ देश भर में कांग्रेस जन जागरण अभियान चलाकर पदयात्रा एवं सभा के माध्यम से मोदी भाजपा सरकार की पोल खोलेगी। मोदी भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश की जनता से वादा किया था। 100 दिनों में महंगाई कम करेंगे, 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देंगे, किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने, किसानों की आय दोगुनी करेंगे। विदेशो में जमा कालाधन को देश में लाकर सबके खाते में 15-15 लाख रूपये जमा कराने अच्छे दिन लाने सहित अनेक लोक लुभावने वायदा किया गया था। मोदी भाजपा सत्ता मिलने के बाद ठीक वादा के विपरित नीतिया बनाकर आम जनता के उपर मनमाना टैक्स लगाकर वसूली कर रही है। तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को गुलाम बनाने के साजिशे की जा रही है। जिसके खिलाफ किसान 10 माह से दिल्ली में आंदोलन कर रहे है। बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल के स्थिति में है। बैंक डूब रहा है। बैंक डिफाल्टर देश छोड़कर भाग रहा हैं। सरकारी कंपनियों को कौड़ी के मोल चंद पूंजीपतियों को बेची जा रही है। आम जनता महंगाई से त्राहीमाम-त्राहीमाम कर रही है और मोदी भाजपा की सरकार सत्ता के अहंकार में मदमस्त होकर आम जनता की आवाज को अनसुना कर रही है। कांग्रेस जन जागरण अभियान के माध्यम मोदी सरकार के गलत नीतियों मनमानी से पीड़ित जनता की आवाज उठायेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
