रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवास कार्यालय में तृतीय लिंग समुदाय के 13 नव-नियुक्त आरक्षकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबने छत्तीसगढ़ शासन की तृतीय लिंग समुदाय के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रम और नीति का लाभ उठाकर अपने जीवन को एक नई दिशा दी है और कहा कि आप सभी अपने समुदाय के लोगों के लिए प्रेरक है। सीएम बघेल ने कहा कि आप सभी ने अपनी दायित्व को पूरा करने के साथ ही अपने समुदाय के लोगो के जीवन स्तर पर बदलाव लाने के लिए उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित किया है। इस अवसर पर CM निवास में मौजूद तृतीय लिंग समुदाय के सभी आरक्षको ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेल्यूट किया साथ ही अपना परिचय भी दिया।

इस खास कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ,कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ,वन मंत्री मोहम्मद अकबर ,शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ,मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ,कार्यक्रम के संचालक कल्याण पी.दयानंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थ्ति थे।