नई दिल्ली:भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट के साथ ही कोरोना के पिछले वेरिएंट के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में 22.5 फीसदी का उछाल देखने मिला. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33,750 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34,922,882 हो गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 145,582 पहुंच गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 10,846 लोगों ने कोरोना को मात दी है, अब तक कोरोना से कुल 34,295,407 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं ठीक होने वालों कि संख्या 98.20 फीसदी है.

वहीं, कोरोना से मौत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना से 123 लोगों की मौत हुई है. जबकि मृतकों की संख्या 4,81,893 पहुंच गई है. अब तक 1,45,68,89,306 लोगों को टीका लग चुका है।