रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) रायपुर ने मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर से आवेदन (application) कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2021 है।

किन पदों पर होगी भर्ती

मेडिकल स्पेशलिस्ट के कुल 641 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सर्जरी स्पेशलिस्ट के 111 पद, मेडिकल स्पेशलिस्ट के 115 पद, पेडियाट्रिशियन के 123 पद, रेडियोलॉजिस्ट के 4 पद, साइकाइट्रिस्ट के 27 पद और क्लीनिकल पैथोलॉजिस्ट के 1 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 13 के तहत सैलरी दी जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, मेडिकल स्पेशलिस्ट पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के डिग्री और डिप्लोमा का छत्तीसगढ़ या अन्य राज्य के मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2021 को 25 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CGPSC Recruitment 2021 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर 11 नवंबर से 10 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।