जशपुर। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चिटफंड कंपनी के जरिए लोगों को आय दुगनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गुरुप्रीत सिंह को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कुमेकेला निवासी देव कुमार यादव ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुरुकृपा इन्फ्रा रियल्टी इंडिया लिमिटेड शाखा पत्थलगांव के संचालक गुरप्रीत सिंह कंपनी में पैसा जमा करने पर रकम दुगुना होने का लालच देकर क्षेत्र के लोगों से 9 लाख 45 हजार 600 रुपये जमा कराए। फिर उन्हें पैसे वापस नहीं किए और ऑफिस बंद कर भाग गया। शिकायत मिलने पर धारा 420 और छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 9, 10 के तहत मामले में विवेचना शुरू की गई।
पैसा लौटाने के समय फरार हुआ आरोपी
जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर क्षेत्र की जनता को पैसे डबल करने का लालच दे रहा था। इससे क्षेत्र की जनता उसके बहकावे में आ गई और अपनी गाढ़ी कमाई आरोपी को दे दी। जब डायरेक्टर ने पैसा वापस नहीं दिया तब लोगों को ठगी का अहसास हुआ।
700 से ज्यादा लोगों को दिया प्रलोभन
चिटफंड कंपनी के खिलाफ ठगी का मामला दर्जकर डायरेक्टर की तलाश शुरू की गई। जिसमें कंपनी का डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह को शुक्रवार को दुर्ग जिले से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि इस चिटफंड कंपनी ने जशपुर, जांजगीर और रायपुर जिलों के 700 से ज्यादा जमाकर्ताओं से करोड़ों रुपये की ठगी की है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
