यूपी। उत्तर प्रदेश केअनूपशहर में शुक्रवार को एक होटल में पुलिस ने चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
। इस दौरान होटल के मैनेजर और कैशियर को भी हिरासत में ले लिया। मामले में सीओ ने 11 लोगों के खिलाफ अनूपशहर कोतवाली में देह व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाद में युवक-युवतियों, होटल के मैनेजर और कैशियर को हिदायत देकर जमानत पर छोड़ दिया। वहीं, संचालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ अनूपशहर रमेशचंद त्रिपाठी ने बताया किकस्बा स्थित एक मकान को विनीत कुमार नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया था। जिसमें उसने एक होटल बना दिया।
जब मकान मालिक को इस बात कि खबर लगी तब उन्होंने गलत कार्य होने की सूचना पुलिस को दी । इस पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से अलग-अलग कमरों से पुलिस टीम ने चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद सभी की तलाशी आदि लेने के बाद थाने लाया गया। मामले में पुलिस ने शिव प्रकाश दीक्षित, विवेक वाल्मिकी, राजकुमार, मोहित, रामदेव मीणा, विपिन, रिजवान, विनित समेत तीन युवतियों के खिलाफ रिपोट दर्ज की है। जांच अधिकारी सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
एसएसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए लोग प्रेमी प्रेमिका और जिनकी शादी तय हो चुकी है, वे लोग हैं। इनको भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। साथ ही इन्हें कोर्ट में बयान के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल परिजनों को बुलाकर सारी जानकारी दे दी गयी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
