रायपुर। मरीज की किडनी निकालने के आरोपी बिलासपुर के डॉ. केके साव की बुधवार को रायपुर में पिटाई कर दी गई। वह बयान दर्ज कराने के लिए गए थे। आरोप है कि वहां मामले के शिकायतकर्ता ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर साव आईपीएस रामकृष्ण साहू के ससुर हैं। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
घटना रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र के स्वास्थ्य संचालनालय के पास स्थित पुराना नर्सिंग हॉस्टल गेट के सामने की है। बिलासपुर के सीपत चौक क्षेत्र में रहने वाले डॉ. केके साव के खिलाफ साल 2011 में ऑपरेशन के दौरान इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चांटीडीह के रहने वाली कुरैशा बेगम ने शिकायत की थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल उनकी शिकायत की जांच कर रहा है।
डॉक्टर ने थाने में दर्ज की शिकायत
बुधवार को डॉ. साव को जांच टीम ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। शाम 4 बजे के आसपास वे पुराना नर्सिंग हॉस्टल रायपुर के सभा कक्ष में बयान देने पहुंचे थे। बयान दर्ज होने के बाद संचालनालय से बाहर निकलते समय जुनैद नाम का शख्स दौड़कर बाहर आया और डॉ. साव को जमीन में पटक दिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। वहां से किसी तरह डॉ. साव भागकर अपनी गाड़ी के पास पहुंचे। फिर गोलबाजार थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई।
मां ने लगाया था आरोप
डॉ. साव ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने साल 2011 में चांटीडीह निवासी कुरैशा बेगम के बेटे जुनैद का ऑपरेशन किया था। इलाज के बाद कुरैशा बेगम ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बेटे की किडनी निकालकर चोरी कर ली है। इस संबंध में कुरैशा बेगम ने शिकायत की थी, जिसकी जांच चल रही है। इसी जांच के सिलसिले में डॉक्टर साव रायपुर गए थे। तब उनके साथ जुनैद ने इस घटना को अंजाम दिया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
