खबर गरियाबंद से बता दें जहाँ नशे के चलते एक बुजुर्ग ने अपनी ही पत्नी को अधजली लकड़ी से मार मार कर मौत के घाट उतार दिया मामला जिले के कुल्हाड़ीघाट गाँव का है। जहाँ फुल सिंग नेताम ने मामूली सी बात को लेकर नशे में लिप्त होने के चलते अपनी पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया।

मृतका के बेटे ने मामले की जानकारी मैनपुर थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच कर मृतका रामूला बाई के पति फूलसिंह नेताम से पूछताछ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी फूलसिंह द्वारा पुलिस को दिए ब्यान के मुताबिक 11 तारीख की रात वह नशे में धुत था। उसने अपनी पत्नी रामुला बाई से तम्बाखू मांगा लेकिन उसने नही दिया। फूलसिंह इस बात से नाराज हो गया और रसोई में पड़ी अधजली लकड़ी से उसके सिर में ताबड़तोड़ बार कर दिया।

पीड़िता जान बचाने के लिए घर से निकलकर बाहर भागी ओर एक नाली नुमा गढ़े में जा गिरी। पीड़िता इतनी जखमी हो चुकी थी वह गढ्ढे से बाहर नही निकल पायी। रातभर गढ्ढे में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गईं।

फूलसिंह को इस बात का होश नही रहा। सुबह जब उसने पत्नी को गढ्ढे में मृत हालत में देखा तो उसने शराब पीना शुरू कर दिया और ग्रामीणों को अपनी पत्नी के मायके जाने की बात कहनी शुरू कर दी। 

आरोपी के बेटे ने जब मैनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी तब मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।