रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पूरे तीन साल होने के मौका पर राजधानी रायपुर में आज सुबह आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और गर्व के लिए आयोजित इस दौड़ में हर आयु वर्ग के 20 हजार से अधिक धावक शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुबह 7 बजे गांधी उद्यान चौक से झंडी दिखाकर रन फॉर सीजी प्राइड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांधी उद्यान का पूरा क्षेत्र लोगों के हुजूम से खचाखच भरा हुआ था।


दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे स्कूली बच्चों से लेकर प्रदेशभर से आए युवा धावकों का समूह इस दौरान भारत माता की जय, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का उद्घोष करने के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। रन फॉर सीजी प्राइड के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे ही मंच पर पहुंचे वहां मौजूद जनसमूह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसके प्रति उत्तर में मुख्यमंत्री ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा ‘कका अभी जिंदा हे’। उनके इस प्रति उत्तर पर जनसमूह ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया।


मुख्यमंत्री ने किया मुंगौड़ी का नाश्ता
मुख्यमंत्री ने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी इस दौड़ में शामिल हुए। इस दौरान राजभवन के पास संचालित गुमटी ठेले पर रूककर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगौड़ी का नाश्ता किया और चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। बता दे कि जनसम्पर्क विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 5 किलोमीटर की यह दौड़ तीन वर्गाें में हुई।
विजेताओँ को मिलेगा पुरस्कार
प्रथम वर्ग में 14 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाओं ने, दूसरे वर्ग में 14 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र के महिला एवं पुरूषों ने तथा तृतीय वर्ग में 60 वर्ष से अधिक के उम्र्र के धावकों ने हिस्सा लिया। प्रथम वर्ग में बालक-बालिका श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।
सेल्फी जोन बनाए गए
रन फॉर सीजी प्राइड के दौरान प्रतिभागियों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। दौड़ के लिए निर्धारित रूट जगह-जगह पर सेल्फी जोन बनाए गए थे, जहां लोग सेल्फी लेते हुए दिखे। निर्धारित मार्ग के किनारे-किनारे बड़ी संख्या में खड़ेे नागरिकगण तालियां बजाकर धावकों का उत्साहवर्धन करते दिखे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
