रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हो रही है। बैठक में 15 निकायों के पार्षद चुऩाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जिलें के प्रभारी मंत्री और संबंधित जिले के जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद हैं। बैठक के बाद पार्टी के द्वारा इन निकायों के प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की संभावना है। बताया जाता हे कि जो लोग महापौर, अध्यक्ष पदों के दावेदार है उनके नामों के अलावा ऐसे पूर्व पार्षद जिनके वार्ड आरक्षण के कारण बदले जा रहे हैं उन्हें टिकट में पैनल मेें डाला गया है। ऐसे लोग अपनी टिकट पक्की कराने राजीव भवन में डटे हुए है। समिति की बैठक के बाद कांग्रेस अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। संभावित प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी किए जाने की संभावना है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन यादव, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरी प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, विधि मंत्री मोहम्मद अकबर, शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री रुद्र कुमार गुरु समेत अन्य चुनाव समिति के सदस्य मौजूद है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
