- शपथ लेने वाले पार्षद ही महापौर और सभापति के चुनाव में लेंगे हिस्सा
रायपुर। बीरगांव नगर निगम का पहला सम्मेलन 4 जनवरी को बुलाया गया है। इस दौरान निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। पहली सामान्य सभा में महापौर, सभापति और अपील समिति के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। रायपुर कलेक्टर इस सम्मेलन में पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। जिन पार्षदों द्वारा शपथपत्र पर हस्ताक्षर किया जाएगा, वे ही महापौर और सभापति के चुनाव में भाग ले सकेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 11.30 बजे महापौर और 2 बजे सभापति का चुनाव किया जाएगा।


बता दें कि बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के 19, भाजपा के 10, जकांछ के 5 और 6 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। कांग्रेस का दावा है कि निर्दलियों के समर्थन से उनका महापौर बनना तय है। बताया जाता है कि पार्षदों को अपने पक्ष में लाने तोड़फोड़ की संभावनाओं को लेकर बीरगांव के कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद अभी राजधानी से बाहर हैं। अब लोगों को पार्षदों के लौटने का इंतजार है।
ये भी पढ़ें: नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत से मुख्यमंत्री बघेल मजबूत, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें
ये हैं दावेदार
बीरगांव में महापौर के लिए नंदलाल देवांगन, कृपाराम साहू, पार्वती चंद्राकर के नाम दावेदार के रूप में सामने आए हैं। वहीं सभापति के लिए इकराम कुरैशी का नाम भी दावेदारों में सबसे आगे है। पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां कब्जा किया था। अब सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस यहां पर बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
