रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को विस्तार देते हुए जिले में 329 गौठानों में गोबर खरीदी शुरू कर दी गई है। जिले के 136 गौठानों के माध्यम से गोबर ख़रीदी की जा रही है। योजना को विस्तार देते हुए जिले में 193 नवनिर्मित गौठानों में भी गोबर खरीदी शुरू की गई है। अब जिले में कुल 329 गौठानों में गोबर खरीदी शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन ने नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना की शुरुआत की जिसमें भूजल रिचार्जिंग जैसी महत्वपूर्ण अवधारणा शामिल है। इसी योजना को विस्तार देते हुए गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई। योजना के अंतर्गत जिले में किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा रही है। श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। आज ग्राम पंचायत भैंसवार, कचार, ग्राम पंचायत बेलबहरा, अकलासराई, शिवपुर, ग्राम पंचायत किशोरी सहित 193 नवीन गौठानों में गोबर खरीदी का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गौठान समिति की उपस्थिति में किया गया।
कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद का निर्माण
गौठानों में खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। गौठानों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। चप्पल निर्माण, पोल निर्माण, ट्री गॉर्ड, चौन लिंक फेंसिंग, सब्जी उत्पादन, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण जैसे काम किए जा रहे हैं। इन रोजगार गतिविधियों से जुड़े स्व-सहायता समूहों की महिलाएं आमदनी हासिल कर रही हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
