सोशल मिडिया पर कुछ लोग सिर्फ इसी लिए एक्टिव रहते हैं ताकि वो किसी के साथ गलत कर सकें आपको बता दें कि एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर उससे रेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने रेप का वीडियो बनाकर पीड़िता के पिता को भेज दिया और 10 लाख रुपये मांग कर डाली। फिलहाल युवती की शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ थाना तालकटोरा की रहने वाली पीड़िता की फेसबुक के जरिए साल 2019 में आरोपी सनी गुप्ता से मुलाकात हुई थी। सनी आगरा के रहने वाला है।इन दोनों कि लगातार बात होने लगी। इस दौरान युवक लखनऊ आकर युवती से मिला। यहां उसने युवती को एक होटल में बुलाकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया।

लड़की के नशे में होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने युवती का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसको दिखाकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा। इस वीडियो के नाम पर युवती को धमकाकर उसने उसके साथ कई बार रेप किया। उसके बाद लड़की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की थी। इन सबसे परेशान युवती तालकटोरा थाने पर 29 नवंबर को तहरीर दी थी। आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबइल मिला है जिसमे पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं।