किसान महापंचायत में भाग लेने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर, और योगेन्द्र यादव
भाजपा को बेचने की बीमारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसान महा पंचायत में भाग लेने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हुए कहा अन्य राज्यों को भी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की तर्ज पर उनकी पुसलों के दाम देना चाहिए। राकेश टिकैत ने कहा कि केन्द्र सरकार की तीन काले कानूनों का असर पूरे देश में होगा। उन्होंने कहा, भाजपा को बेचने की बीमारी है। दिल्ली की सरकार ने कानून बनाकर आधे देश को बेच दिया। हमारा विरोध तीनों कृषि कानून को लेकर है।
टिकैत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा,मध्यप्रदेश में मंडियां बिक रही हैं। 182 मंडियों को बेचने के लिए विज्ञापन निकाल दिया गया है। छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं रहेगा। छत्तीसगढ़ की समस्या पंचायत में उठेगी, पंचायत में आए किसानों से बात की जाएगी। छत्तीसगढ़ के सब्जी किसानों पर भी इसका असर पड़ेगा।
टिकैत ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की जा रही धान खरीदी की उन्होंने तारीफ करते हुए कहा, अन्य राज्यों को भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर किसानों को उनकी फसलों के दाम देना चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर छत्तीसगढ़ की सरकार से सहयोग भी मांगा है। किसान आंदोलन में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, हमारी लड़ाई केंद्र के तीनों काले कानून को लेकर है। छत्तीसगढ़ में भी किसानों को लेकर अगर कोई समस्या आएगी तो उसे भी उठाएंगे।
उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में धान के साथ सब्जियों की पैदावार है। आज महापंचायत में सब्जियों से ज्यादा लाभ मिले इस पर चर्चा करेंगे। किसान के अन्य मुद्दों और परेशानियों पर बात करेंगे। केंद्र के कृषि कानून से होने वाले नुकसान पर किसानों को जागरूक करेंगे।
देश के किसान एक साथ खड़े हैं-यादव
योगेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे आंदोलन से देशभर के किसान एक साथ खड़े हैं। छत्तीसगढ़ अपने संसाधनों से एमएसपी पर खरीदी कर रही है। ऐसी खरीदी के लिए राज्यों को केंद्र से मदद जरूरी है। छत्तीसगढ़ का प्रयोग हमारी मांगों की पुष्टि करता है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
