रायपुर। राज्य शासन ने प्राकृतिक आपदा से मृत तीन व्यक्तियों के निकटतम परिजनों के लिए 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर कर दी है। जशपुर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृत दे दी है।

इसमें ग्राम सन्ना व उप तहसील सन्ना निवासी स्वास्ती खलखो की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति जयनाथ के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम भितघरा, तहसील बगीचा निवासी अबिना टोप्पो की मृत्यु प्राकृतिक आपदा से हो जाने पर उनके पिता रेमिश टोप्पो हेतु चार लाख एवं ग्राम तिलंगा, तहसील कांसाबेल निवासी अंशुल केरकेट्टा की मृत्यु प्राकृतिक आपदा से होने पर उनके पिता अरविंद केरकेट्टा के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।