दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पहली बार मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, विधायक और महापौर सहित कांग्रेस पदाधिकारियों के नाम से ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जाएंगे। यह अनोखी परंपरा दुर्ग के शनिचरी बाजार स्थित प्रसिद्ध भगवान लंगूरवीर मंदिर में शुरू की जा रही है। परंपरानुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र का पर्व पूरे श्रद्धाभाव व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 7 अक्टूबर को ब्रह्ममुहूर्त में ज्योत प्रज्जवलित किए जाएंगे। 16 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में इस वर्ष कुल 151 मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित किए जाएंगे। इनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू एवं अन्य राजनीतिक हस्तियों के नाम के ज्योत जगमाएगी।
गूगल पे के जरिए भक्त दे सकते हैं सहयता राशि
नवरात्रि के लिए भगवान लंगूरवीर मंदिर पब्लिक ट्रस्ट द्वारा भव्य तैयारियां की गई है। तैयारियों की खास बात यह है कि मंदिर पब्लिक ट्रस्ट ने इस वर्ष आधुनिक टैक्नोलॉजी को अपनाया है। जिसके तहत ज्योत प्रज्जवलन एवं सहयोग राशि को सीधे गूगल-पे में लेने की व्यवस्था की गई है। जिससे राशि को लेकर पारदर्शिता बनी रहेगी। इसके साथ ही मंदिर समिति द्वारा सत्र 20-21 के आय-व्यय का ऑडिट रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
