वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन मंडलों में 2 अक्टूबर से वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस तारतम्य में वन एवं वन्य जीव की रक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए दुर्ग वनमंडल में आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।

मैराथन की शुरूआत 8 अक्टूबर को सेक्टर-9 हॉस्पीटल चौक से होगी। इसी तरह गुरुवार को भी बिलासपुर वन मंडल के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया गया था।