रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अब गैंगवार का अड्डा बन चुकी है। पिछले हफ्ते भर से ही 28 से 30 चाकूबाजी की घटना हो चुकी है जिसमें 2 हत्याएं भी हो चुकी हैं। राज्य में गैंगवार की घटनाएं कुछ इस कदर से बढ़ चुकी हैं कि अपना अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए युवा गैंग बना रहे हैं और एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं, छोटी-छोटी बात पर झगड़े हो रहे हैं।

शांति का टापू कहां जाने वाला छत्तीसगढ़ अब अशांत हो रहा है। जैसे जैसे नशे का कारोबार बढ़ रहा है नशे की सौदेबाजी की आदत लोगों में बढ़ रही है यही कारण है कि इस तरह की घटनाएं भी बड़ी तेजी से लगातार बढ़ रही है। हालांकि पुलिस भी घटनाओं को कम करने का प्रयास कर रही हैं लेकिन यह घटनाएं आए दिन बढ़ रही हैं।

राजधानी में बढ़ी घटनाएं

अगर हम सिर्फ राजधानी रायपुर की ही अगर बात करें तो जैसा कि हमने पहले ही बताया कि 28 से 30 चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसमें छोटी-छोटी बातों पर लोगों ने आपस में मारपीट के साथ , चाकूबाजी जैसी घटनाएं हुई हैंऔर इसी दौरान दो लोगों की हत्या भी की गई है । यह आंकड़े सिर्फ हप्ते भर के भीतर के हैं जो हम आपके सामने रख रहे हैं यदि पूरे साल भर का आंकड़ा यदि निकाले तो घटनाओं में वृद्धि हुई है। वही पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने में सफलता भी पाई है।