मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दिल दुखाने वाली घटना सामने आई है, यहां छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले पिता ने चंद रुपयों के लिए अपनी ही बेटी को मानव तस्करों के हाथों बेच दिया I यह तस्कर मासूम को छत्तीसगढ़ से राजस्थान ले जा रहे थे लेकिन अनूपपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही इन मानव तस्करों को पिता समेत दबोच लिया I

पुलिस ने नाबालिग बच्ची को इन तस्करों के चंगुल से मुक्त करा कर इन लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैI

इस मामले मैं पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है इसमें से पांच अभी फरार है इन पर दस दस हजार का इनाम पुलिस ने घोषित किया है I अनूपपुर एसपी अखिल पटेल को छत्तीसगढ़ से राजस्थान ले जा रही एक नाबालिग की तस्करी की सूचना मिली जिस आधार पर एसपी ने एक टीम गठित कर दबिश देनी शुरू कर दी और एक ढाबे संचालक से पूछताछ के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा हुआ I पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि नाबालिक बच्ची के पिता ने इस बच्ची की शादी के नाम से ढाई लाख रुपए में उसका सौदा किया था और वे लोग इस बच्ची को लेकर झुंझुनू राजस्थान जा रहे थे I