आरोपी कांस्टेबल कि पीड़िता के परिजनों ने पिटाई की आरोपी सुल्तान सिंह को निलंबित कर दिया गया हैI

राजस्थान के बाड़मेर जिले में कॉन्स्टेबल में कथित तौर पर घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया बाद में आरोपी कांस्टेबल की पीड़िता के परिजनों ने पिटाई कर दी I पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात की है मुझे शिव पुलिस थाने में तैनात कॉन्स्टेबल पीड़िता के घर में घुसा और उसके साथ कथित तौर पर अनाचार किया जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसके परिवार वालों ने कांस्टेबल को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी I

घटना के बाद कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया पीड़िता की ओर से संबंध में कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है मामले में कार्रवाई करते हुए बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कौशल को निलंबित कर दिया है मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह हाडा कर रहे हैं I