भाटापारा। भाटापारा के ग्रामीण इलाके से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। आपको बता दें कि एक युवक ने युवती को पहले प्रेमजाल फंसाकर अपहरण कर लिया था , उसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। और पुलिस ने युवती को भी आरोपी के कब्जे से मुक्त करा लिया है।