उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से अपहरण कि खबर सामने आयी है। आपको बता दें कि यह एक अपहरण कि झूठी कहानी थी। कक्षा नौ की छात्रा का स्कूल के गेट से अपहरण हो गया था। उसके बाद छात्रा ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई थी। जब पुलिस ने मामले की जांच कि तो यह पूरी कहानी ही झूठी निकली। दरअसल छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था वो अपने दोस्त से मिलने गई थी। लेकिन काफी इंतजार के बाद जब उसका प्रेमी मिलने नहीं आया तो परिजनों की डांट से बचने के लिए छात्रा ने अपने अपहरण के प्रयास की झूठी कहानी गढ़ ली।
इस मामले पर पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छात्रा के अपहरण का मामला झूठा निकला है। वो अपने एक मित्र से मिलने गई थी। लेकिन मित्र उससे मिलने नहीं आया फिर उसने मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया जिससे वो अपने परिवार की नाराजगी से बच सके।क्योंकि उसे घर पहुंचने में काफी देर हो गई थी। पुलिस के मुताबिक छात्रा स्कूल जा कर अपना बैग स्कूल में रख कर बाहर निकल गयी। छात्रा बरखेड़ा से किसी वाहन से शहर किसी से मिलने पहुंची थी। जांच के दौरान शहर में नौगवां चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्रा के पैदल चलने के वीडियो मिला है। साथ ही वह ई-रिक्शा चालक से बात करती नजर आ रही है।
छात्रा अपने घर वालों की डांट से बचने के लिए ये पूरी कहानी बनायीं थी। छात्रा घर टाइम से नहीं पहुंची तो घर वाले परेशान हो कर पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
