मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ओर से सिविल जज के पद पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमे कुल 123 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 27 जनवरी 2022 तक का समय दिया जाएगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

योग्यता

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से लॉ के क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री यानी एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

21 साल से 35 साल होनी चाहिए

वैकेंसी डिटेल्स

जनरल कैटेगरी – 62 सीटें

ओबीसी – 17 सीटें

एससी – 25 सीटें

एसटी – 19 सीटें

पदों की संख्या – 123

किन बातों का रखे ध्या

कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि एक जिले से वह एक ही बार अप्लाई कर सकेंगे। अन्य जिलों से अप्लाई करने पर कैंडिडेट्स के सभी एप्लीकेशन फॉर्म कैंसिल कर दिए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, mphc.gov.in पर जाएं और परीक्षा से जुडी जानकारियां प्राप्त करने के बड़ा ही आवेदन करें।