नई दिल्ली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनियों में से एक मिश्र धातु निगम लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में मैनेजमेंट ट्रेनी, असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। जारी विज्ञापन में कुल 61 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते है।

कुल पदों की संख्या : 61

कैसे करें आवेदन

मिधानि लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी, असिस्टेंट मैनेजर या मैनेजर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन हैं। उम्मीदवार कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, midhani-india.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।