भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में एक बड़ी टीम के साथ सपोर्ट स्टाफ के अहम सदस्य के रूप में नजर आएंगे। हरभजन ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे लेकिन यूएई लेग में एक भी मैच नहीं खेले थे। उम्मीद है कि हरभजन अगले हफ्ते क्रिकेट से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करेंगे और इसके बाद उनके कुछ फ्रेंचाइजी के सपोर्ट स्टाफ से जुडऩे की पेशकश में से किसी एक को स्वीकार करने की उम्मीद है।
आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, यह भूमिका सलाहकार, मार्गदर्शक या सलाहकार समूह का हिस्सा बनने की हो सकती है लेकिन वह जिस फ्रेंचाइजी से बात कर रहा है वह उसके अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है। वह नीलामी में खिलाडिय़ों को चुनने में भी फ्रेंचाइजी की मदद करने में सक्रिय भूमिका निभाएगा। हरभजन ने हमेशा खिलाडिय़ों को निखारने में रूचि दिखाई है और एक दशक तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहने के दौरान बाद के वर्षों में टीम के साथ उनकी यही भूमिका थी।
पिछले साल केकेआर के साथ जुड़े रहने के दौरान हरभजन ने वरूण चक्रवर्ती का मार्गदर्शन करने में काफी समय बिताया। आईपीएल के पिछले सीजन की खोज रहे वेंकटेश अय्यर ने इससे पहले खुलासा किया था कि हरभजन ने केकेआर की ओर से उनके एक भी मैच नहीं खेलने से पहले कुछ नेट सत्र के बाद कहा था कि वह लीग में सफल रहेंगे।
यहां तक कि पिछले सीजन में केकेआर के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान इयोन मोर्गन ने भी टीम चयन के मामलों में हरभजन की सलाह मानी थी। सूत्र ने कहा, हरभजन सत्र खत्म होने के बाद संन्यास की औपचारिक घोषणा करना चाहते हैं। एक फ्रेंचाइजी के साथ उसने बातचीत की है जिसने काफी रूचि दिखाई है लेकिन करार की औपचारिकता पूरी होने के बाद ही वह इस बारे में बात करना पसंद करेगा।
क्या है सौर सुजला योजना, योजना के तहत सोलर पम्पों की रियायती दरें….कैसे करें पंजीकरण
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
