धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक धमतरी के अर्जुनी चौक के पास भूँसे से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में समय रहते ड्राइवर और क्लीनर ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई है. पुलिस ने बताया कि हादसा ट्रक ओवरलोड होने के कारण हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर रास्ता बहाल किया। ज्यादा तर ट्रक ओवरलोड कि वजह से ही दुर्घटनाग्रस्त होते है.