रायपुर। पेट्रोलियम पर केंद्र सरकार की ओर से वैट घटाने के बाद अब राज्य में विपक्षी दल भाजपा सरकार पर वैट कम करने का दबाव बना रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के समय जो वैट लागू है, उसे बढ़ाया नहीं गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल पर बढ़ाए गए पूरे वैट को वापस लेना चाहिए, इसके बाद राज्यों से अपेक्षा करनी चाहिए। यूपीए सरकार के समय नौ रुपये टैक्स था, जो केंद्र सरकार ने आज 32 रुपये तक कर दिया है। जबकि कांग्रेस सरकार ने राज्य में वैट में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। यदि केंद्र सरकार बढ़ा वैट वापस ले तो पेट्रोल के दाम 50-60 रुपये लीटर तक आ सकते हैं।जहां तक छत्तीसगढ़ का सवाल है तो छत्तीसगढ़ में अब भी पेट्रोल पर रमन सरकार के कार्यकाल जितना ही वैट लागू है। हमने राज्य में वैट पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है।