बदमाशों के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। कोरबा में शुक्रवार शाम बीच सड़क पर युवक और युवती के बीच में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवती ने एक मनचले की पिटाई कर दी। उसे थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। दोस्त को पिटता देख दूसरा युवक मौका देख कर वहां से भाग निकला। दोनों युवक शराब के नशे में धुत होकर युवती से छेड़खानी कर रहे थे। तभी लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसे थाने ले जाने लगे, लेकिन वह भी भाग निकला। फिलहाल, इस मामले में FIR दर्ज नहीं कराई गई है। यह मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।
आपको बता दें कि घंटाघर के पास स्थित चौपाटी पर शुक्रवार शाम को काफी भीड़ थी। इसी दौरान नशे में धुत दो युवक पहुंचे और वहां एक लड़की से छेड़खानी करने लगे। इस पर लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। युवती ने भी लड़के को जमकर थप्पड़ मारे। लड़के को पिटता देख, उसका दोस्त भाग निकला। इसके बाद लोग लड़के को थाने ले जाने लगे, लेकिन मौका देख वह भी भाग निकला।
युवक को थाने ले जाने से पहले मारपीट के दौरान लोगों ने लड़के से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम दीपेश है और वह बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। उसके पिता SECL में कर्मचारी हैं। हालांकि लड़का कोरबा में क्या करने आया था इस बारे में नहीं पता चल सका है। युवक के साथी का नाम भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले कि अभी तक युवती ने कोई शिकयत दर्ज नहीं कराई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
