रायपुर। पाकिस्तान से आतंकी फंडिंग के मामले में पिछले 8 साल से फरार आरोपी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ,आरोपी को दुर्गापुर नगरी के बी-जोन क्वाटर से गिरफ्तार किया है वही आरोपी दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के पूर्व कर्मी राजू खान बताया जा रहा है, जिसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया जा रहा है। राजू खान फिलहाल दुर्गापुर स्थित इस्पात संयंत्र में कार्यरत था। दुर्गापुर न्यायालय में आरोपी को पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया है और आरोपी को लेकर पुलिस रायपुर के लिए रवाना हो चुकी है.

बता दे कि राजू खान का सीधा संबंध आतंकी गिरोह से होना उजागर होने और रायपुर में टेरर फंडिंग करने के मामले में साक्ष्य मिलने के बाद से उसकी तलाश हो रही थी, लेकिन पुलिस को कामयाबी आठ साल बाद मिल पाई है। बताया जा रहा है कि राजू खान को रायपुर लाने के बाद और भी कई खुलासे संभव है।