भारत ने 21 साल के बाद मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया है। भारत की हरनाज कौर संधू ने यह खिताब अपने नाम किया है। खिताब जीतने के बाद हरनाज कौर का पहला रिएक्शन सामने आ गया है, उनके रिएक्शन को देखकर सोशल मीडिया में हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।


सोमवार सुबह इजराइल के इलियट में आयोजित 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत लाकर हरनाज कौर संधू ने देश को गौरवान्वित किया है।बता दें कि हरनाज कौर संधू से पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में यह टाइटल लारा दत्ता ने जीता था।


मिस यूनिवर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खिताब जीतने की खुशी साफ नजर आ रही हैं।उन्होनें वीडियो में कहा की -चक डे फट्टे इंडिया ।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


चंडीगढ़ में रहने वाली हरनाज संधू ने मॉडलिंग और कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। इसके अलावा हरनाज कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें यारा दियां पू बारां और बाई जी कुट्टांगे शामिल हैं। दोनों पंजाबी फिल्में 2022 में रिलीज होने वाली हैं।


भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स 2021 में लगभग 80 प्रतियोगियों के टॉप पर रहीं। हरनाज संधू ने प्रतिष्ठित खिताब का दावा करने के लिए विभिन्न देशों और क्षेत्रों के 79 अन्य प्रतियोगियों को हराया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
