- मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिला नया व्हील चेयर
- बालिका के लिए बनाया जा रहा सुविधाजनक व्हील चेयर
रायपुर। हौसले के सामने बड़ी से बड़ी चुनौतियां कैसे मात खा जाती है इस बात को जीवंत किया है मासूम राजेश्वरी पटेल ने। जो दिव्यांग होने के बाद भी इतनी सुंदर रंगोली और पेंटिंग बनाती है कि हर किसी का मन मोहित हूँ जाता है। राजेश्वरी के इस अद्भुत कला का सम्मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया और उसे व्हील चेयर उपहार में दिया।
13 साल की राजेश्वरी पटेल जन्म से ही दिव्यांग है और चलने में असमर्थ है। इसके बाद भी वह पेंटिंग, रंगोली बना लेती है। वो अपना हाथ-पैर भी नही मोड़ पाती। इसके बावजूद वो कंचा खेलती है और अन्य कार्य कर लेती है। वो कोंडागांव के मसोरा प्राथमिक विद्यालय में सातवीं की छात्रा है।


बता दे की कुछ दिन पूर्व ही राजेश्वरी पटेल से जुड़ी ख़बर समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में आई थी। ख़बर पढ़ने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को निर्देशित किया कि सरकार की तरफ से राजेश्वरी को हर संभव मदद करें। मुख्यमंत्री के विशेष रूचि के बाद एसडीएम गौतम चंद पाटिल, ललिता लकड़ा उप संचालक समाज कल्याण विभाग समेत अन्य अधिकारी राजेश्वरी के घर पहुंचे और उसको नया व्हील चेयर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बालिका को प्रतिमाह छात्रवृति भी दी जा रही है। नवीन सीपी व्हील चेयर का भी निर्माण किया जा रहा जिसके लिए उन्हें रायपुर ले जाया जाएगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर नवीन सीपी व्हील चेयर का निर्माण नाप के अनुसार किया जाएगा। इस नवीन व्हील चेयर में पढ़ने एवं अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए अलग टेबल लगाया जाएगा जिसमें राजेश्वरी आसानी से दैनिक कार्य कर सकेंगी।
राजेश्वरी के पिता दीनू राम पटेल ने कहा कि उनको अपने बेटी की प्रतिभा पर गर्व है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी हृदय से आभार जताया कि उनकी बेटी की सहायता के लिए वे आगे आए।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.

