रायपुर। अधिमान्य पत्रकारों के अधिमानयता कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट में जाकर कार्ड रिनीवल किया जा सकता है।

ये है प्रक्रिया-

पिछले साल यानी 2021 का कार्ड नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करना होगा।

इसके बाद अनुशंसा पत्र डाउनलोड करना होगा

संपादक से पत्र में अनुशंसा के बाद पिछले वर्ष के कार्ड की कॉपी और नई पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड कर फाइनल सबमिट करना है।