रायपुर। सोमवार को रायपुर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कालीचरण की बेल का आवेदन प्रस्तुत किया गया। करीब 1 से डेढ़ घंटे तक वकीलों की दलील सुनने के बाद जज ने इस आवेदन को खारिज कर दिया है। जिसके बाद अब कालीचरण फिलहाल रायपुर की जेल में ही रहेंगे। उन्हें 13 जनवरी तक की न्यायिक रिमांड पर रखा गया है। कालीचरण को रायपुर की पुलिस ने पिछले गुरुवार को छतरपुर के एक लॉज से गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें: बृजमोहन अग्रवाल के बयान से स्पष्ट हो गया कालीचरण के अमर्यादित बोल के पीछे भाजपा है
बता दें कि कालीचरण ने 26 दिसंबर 2021 को रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी को अपशब्द कहा था। जिसके बाद उसके खिलाफ रायपुर, अकोला और पुणे (महाराष्ट्र) में एफआईआर दर्ज की गई थी। 31 जनवरी को कालीचरण को रायपुर लाया गया था। जहां उसे कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
