निर्देशक कबीर खान की बहुचर्चित फिल्म 83 शुक्रवार 24 दिसंबर को बड़े पर्दे आई। इस फिल्म में टीम इंडिया की वर्ल्डकप जर्नी को दिखाया गया है। साथ ही फिल्म में कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी भाटिया के बीच एक लव एंगल भी है। इस लव एंगल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कपिल ने अपनी तेज गेंदों से कई दिग्गजों के विकेट चटकाएं हैं। लेकिन उनके जीवन का एक दौर ये भी है कि वो किसी की नजरों से खुद ही क्लीन बोल्ड हो गए थे। दरअसल कपिल का नाम उस समय की एक खूबसूरत हीरोइन के साथ जुड़ा. दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाई। कई जगह डिनर और पार्टी में स्पॉट भी किए गए। लेकिन इस रिश्ते को नाम मिलने से पहले ही कपिल की जिंदगी में उनकी असली प्रेमिका ने एंट्री मारी औऱ आखिरकार बात शादी में जाकर खत्म हो गई।


वर्ल्ड कप जीतने से पहले ही कपिल नेशनल हीरो थे। लेकिन इसी के साथ ही उनके कई फैन्स भी थे। कपिल देव अपने जमाने में कई एक्टर्स के साथ दोस्ती भी निभा रहे थे। इस दौरान उन्हें कई पार्टीज़ में भी बुलाया जाता था। ऐसी ही एक पार्टी मनोज कुमार ने दी थी. इसी पार्टी में कपिल और सारिका की मुलाकात हुई। इस मुलाकात का असर ये हुआ कि अक्सर कपिल और सारिका को एक साथ देखा जाने लगा।


देखते ही देखते दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने जन्म लिया और मीडिया दोनों के रिश्तों को आम करने लगी। ऐसा कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे लेकिन एक खबर के अनुसार, कपिल देव ने सारिका को अपने माता पिता से भी मिलवाया था लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं।लेकिन रोमी भाटिया को देखते ही कपिल देव उन पर फिदा हो गए थे।


इसी बीच सारिका और कमल हासन की नजदीकियां बढ़ने लग गई थीं। कपिल देव के जीवन में पहले से ही रोमी भाटिया थीं। लेकिन, गलतफहमी की वजह से यह दोनों अलग हो गए थे। रोमी से अलग होने के बाद सारिका और कपिलदेव में दोस्ती बढ़ी। लेकिन कुछ समय बाद रोमी औऱ कपिल के बीच पैचअप हो गया। इस पैचअप का असर ये हुआ कि रोमी ने देर ना करते हुए कपिल से शादी कर ली। और सारिका की प्रेम कहानी का अंत हो गया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
