रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन राज्य में संचालित 186 शासकीय आईटीआई में सत्र 2021-22 और 2021-23 में 30 अक्टूबर 2021 के बाद खाली सीटों को संस्था स्तर पर (स्पॉट राउंट के माध्यम) प्रवेश से भरे जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आज अंतिम तिथि है।
रिक्त सीटों पर केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के आवेदनों पर प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा जो 3 से 7 नवंबर 2021 की अवधि में ऑनलाईन आवेदन किए हों। पहले रजिस्टर्ड आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक आवेदक संस्था विशेष में उपलब्ध अधिकतम 10 व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। यानी एक आवेदन में एक ही संस्था के व्यवसायों में उपलब्ध अधिकतम 10 विकल्प भर सकेगा।
पंजीयन शुल्क निर्धारित
ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन के लिए पहले की तरह सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 40 रुपये निर्धारित है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए विभाग की वेबसाईट cgiti.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
