वो ‘वाइल्ड’ से थोड़ा ज्यादा था, अपराधी था, लेकिन ज़िन्दगी में उससे सीखने लायक इतनी बातें हैं कि उसका फैन हुआ जा सकता है. वो है लेजेंडरी बॉक्सर माइक टायसन ये 13 साल की उम्र तक 38 बार गिरफ्तार हो चुके हैं . बाद में उन्होंने बलात्कार के आरोप में 3 साल की जेल काटी. लेजेंडरी बॉक्सर माइक टायसन के बारे में उनके ड्राइवर ने बड़ा खुलासा किया है. अब टायसन के पूर्व ड्राइवर रुडी गोंजालेज का कहना है कि टायसन के अंदर इतनी ऊर्जा भरी हुई रहती थी कि उन्हें अपने बॉक्सिंग मैच से पहले सेक्स करना पड़ता था.

माइक का एक खास सीक्रेट ये है कि उन्हें अपनी फाइट से पहले सेक्स करना पड़ता है. ड्राइवर होने के अलावा मेरा काम ये भी था कि मुझे बॉक्सिंग गेम से पहले उनके लिए ऐसी महिला को ढूंढना पड़ता था जो टायसन के साथ संबंध बनाने को तैयार हो. टायसन कहते थे कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो मैं अपने विरोधी को मार डालूंगा. अपने सेक्स सेशन के बाद माइक थोड़ा शांत होते थे और अक्सर कहते थे कि चलो आज मेरा विरोधी मरने से बच जाएगा. सच कहूं तो टायसन एक रेलगाड़ी की तरह था जो सामने आने वाले किसी भी शख्स को खत्म करने के लिए तैयार रहता था.

टायसन बॉक्सिंग रिंग में अपनी आक्रामकता, आक्रोश और पागलपन के लिए जाने जाते हैं.माइक टायसन अब 55 साल के हो चुके हैं. नवंबर 1986 में वो ट्रेटर बार्बिक को हराकर 20 साल की उम्र में दुनिया का सबसे युवा हैवीवेट चैंपियन बने . दुनिया के सबसे महानतम बॉक्सर मोहम्मद अली भी माइक टायसन के लिए ये बात कह चुके हैं कि माइक टायसन उन्हें बॉक्सिंग रिंग में हरा सकते थे.

असल बात तो ये है कि इंसान अपनी परिस्थितियों का उत्पाद होता है. वो जो है, जैसा है, अपने हालात की वजह से है. अच्छे-बुरे से अलग वो एक महान व्यक्तित्व है. उन्होंने जिंदगी के हर रंग देखे हैं.