रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। दिसंबर महीने में प्रदेश के चार नगर निगमों समेत 15 निकायों में चुनाव होने हैं। इसमें से फिलहाल कांग्रेस के पास 8 तो भाजपा के पास 6 मेयर या अध्यक्ष हैं। जबकि रिसाली नगर निगम में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक दो दिन में दोनों पार्टियां प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं।
यहां होना है चुनाव-
नगर निगम-
- बीरगांव
- भिलाई
- भिलाई-चरोदा
- रिसाली
नगर पालिका-
- सारंगढ़
- चरचा
- बैकुंठपुर
- शिवपुर जामुल
- खैरागढ़
नगर पंचायत-
- भोपालपट्टनम प्रेमनगर
- नरहरपुर
- कोंटा
- भैरमगढ़
- मारो
यहां होने वाले चुनावों के लिए 3 दिसंबर तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति घोषित
निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव समिति के साथ ही चुनाव प्रचार समिति भी घोषित कर दी है। चुनाव समिति में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चंदन यादव, सप्तगिरि उल्का, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, शिव कुमार डहरिया, मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, कवासी लखमा, गुरु रुद्र कुमार, अनिला भेड़िया, रामगोपाल अग्रवाल, रविघोष, चंद्रशेखर शुक्ला, गिरीश देवांगन, फूलोदेवी नेताम, सुशील शुक्ला, अरुण ताम्रकार, पूर्णचन्द्र पाढ़ी, नीरज पांडेय आदि सदस्य होंगे।
चुनाव समिति की कमान शिव डहरिया को
इसी तरह चुनाव प्रचार समिति की कमान नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया संभालेंगे। जबकि ताम्रध्वज साहू, टीएस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, प्रेमसाय सिंह, कवासी लखमा, अमरजीत भगत, गुरु रुद्र कुमार, अनिला भेड़िया, उमेश पटेल, दीपक बैज, ज्योत्सना महंत, रामगोपाल अग्रवाल, रवि घोष, चन्द्रशेखर शुक्ला, गिरीश देवांगन, फूलोदेवी नेताम, अरुण ताम्रकार, पूर्ण चन्द्र पाढ़ी, नीरज पांडेय, सत्यनारायण शर्मा, देवेंद्र यादव, उत्तरी जांगड़े, सुशील आनंद शुक्ला, दिलीप लहरिया, दिलीप षाड़ंगी और गोरे लाल बर्मन को सदस्य बनाया गया है।
बीजेपी ने भी कसी कमर
प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा ने रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए चयन समिति बनाई है। इसमें सांसद संतोष पांडेय को दुर्ग और मोतीलाल साहू को रायपुर संभाग का संयोजक बनाया गया है। समिति में रायपुर में मोतीलाल के साथ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, संजय श्रीवास्तव, देवजी पटेल, राजीव अग्रवाल और नंदे साहू को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह दुर्ग में पांडेय के साथ राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, उषा टावरी, विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, जागेश्वर साहू और राकेश पांडेय को सदस्य बनाया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
