रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य शासन ने जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिवगण एवं विधायकगणों को मुख्य अतिथि बनाए जाने का आदेश जारी किया है। इसके लिए राज्य शासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपस्थित होने वाले अतिथियों के नाम जारी किए है।