रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के मूर्धन्य साहित्यकार हरिहर वैष्णव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह साहित्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है । स्व. हरिहर वैष्णव जी ने बस्तर के लोक साहित्य की समृद्ध विरासत को सहेजने में अपना जीवन समर्पित कर दिया ।बता दें कि साहित्यकार हरिहर वैष्णव बस्तर के लोक साहित्य की समृद्ध विरासत को सहेजने का काम करते थे।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति और परिजनों को ये दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि वैष्णव बस्तर के लोक साहित्यकार थे, उन्होंने जनजातियों में प्रचलित कहानियों, गीतों को लिपिबद्ध किया। हिंदी के साथ ही बस्तर की स्थानीय बोलियों, हल्बी, भतरी में भी उन्होंने साहित्य का सृजन किया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
