रायपुर। छत्तीसगढ़ की पशुपालक माधुरी जंघेल और पशुधन विकास विभाग में कार्यरत कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन दुलारू राम साहू को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। बता दे पशुपालन और पशुधन विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय द्वारा चयनित व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया जाता है।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पशुधन विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने पशुपालक माधुरी जंघेल और तकनीशियन दुलारू राम साहू को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम मुरा के कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन दुलारू राम साहू को श्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन श्रेणी में 3 लाख रुपये का द्वितीय पुरस्कार मिला है, वहीं राजनांदगाव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम संडी की पशुपालक माधुरी जंघेल को श्रेष्ठ देशी नस्ल कृषक श्रेणी में 2 लाख रूपए का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
