मैनपाट के नर्मदापुर में युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 18 दिवसीय सोलर आधारित कौशल उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

यह प्रशिक्षण भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सोलर पैनल स्थापना, सौर उपकरणों के उपयोग और रखरखाव के साथ-साथ व्यवसाय प्रबंधन, विपणन रणनीति और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी।

आयोजकों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगे और क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देंगे।