रायपुर। सोशल मीडिया में एक लड़की और लड़के के बीच फाइट का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कॉलेज कैम्पस में हुए थप्पड़ कांड का है। बताया जा रहा है कि लड़की ने लड़के पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। इस घटना का 1 मिनट 26 सेकंड का वीडियो वहां मौजूद स्टूडेंट्स में से किसी ने बना लिया।
अश्लील मैसेज भेजने को लेकर हुआ विवाद
वीडियो के साथ एक चैट का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है जिसमें निखिल नाम के लड़के ने कुछ लड़कियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की।वायरल चैट में साफ देखा जा सकता है कि लड़का कुछ लड़कियों के बारे में किसी से बातचीत कर रहा है। जिसमें निखिल कुछ लड़कियों के कैरेक्टर के बारे में टिप्पणी कर रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की पहले तो लड़की-लड़के को मोबाइल पर कुछ दिखाती है।जिसके बाद लड़का कसम खाते हुए कह रहा है कि यह मेरा नंबर नहीं है। तभी अचानक लड़की ने उसपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की कैसे लगातार लड़के को थप्पड़ मारती जा रही है। लड़का उसे कहता है कि वह नंबर उसका नहीं है।
क्या कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का है वीडियो ?
वीडियो में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का एक बैनर भी नजर आ रहा है । जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग में स्थित स्टूडियो के पास का है, ऐसा छात्रों का कहना है। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वायरल वीडियो यूनिवर्सिटी कैंपस का ही है। वीडियो में कुछ और भी बच्चे नजर आ रहे हैं। हालांकि, वहां मौजूद बच्चों ने दोनों के बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की।
नोट- नुक्कड़ न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.

