छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक नीलामी का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नीलामी को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रविन्द्र चौबे ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। रविंद्र चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार कोल ब्लॉक नीलामी के लिए दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पत्र लिख रही है, लेकिन राज्य सरकार सोच समझकर ही फैसला लेगी।

पिछली कैबिनेट में कुछ कोल ब्लॉक के संबंध में मुख्यमंत्री ने आपत्ति भी की है।इसके अलावा बस्तर में लौह अयस्क की खान को निजी कंपनियों को नीलाम करने पर मंत्री ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट के लिए शेष रखने के बाद ही नीलामी की कोई बात हो सकती है।

पत्र के बहाने दबाव

केंद्र सरकार लगातार चिट्ठी लिख रही है। मंत्री का कहना है कि सरकार पत्र के बहाने दबाव बना रही है। नीलामी के बारे में राज्य सरकार सोच समझ के ही फैसला लेगी।