गृहमंत्री ताम्रध्वज और वनमंत्री अकबर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में इस माह के दो तारीख की घटना के बाद हुए सांप्रदायिक हिंसा की समीक्षा करने रवाना होने से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री और कवर्धा के विधायक मो. अकबर ने कहा, भाजपा ने मामले को भड़काने का काम किया है। भाजपा नेता इसीलिए वहां दौरे पर गए थे। वहां जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। असल में उनके पास कोई काम बचा नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पौने तीन सालों में जो काम किया है। उसे लेकर सरकार का विरोध करने की हिम्मत भाजपा में नहीं है। अब भाजपा इस मुद्दे को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है।

कवर्धा रवाना होने से पहले गृहमंत्री साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, घटना के बाद स्थिति और कारणों की समीक्षा के लिए जा रहे है। यहाँ से लगातार स्थिति पर नजऱ रखकर हालातों की समीक्षा की जा रही थी। कवर्धा जाने में कोई देरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उसमें और कोई चूक तो नहीं हुई है। उसमेें और क्या बेहतर किया जा सकता है। साथ ही जो कफ्र्यू लगी है, उसको कब तक बढ़ाना है, इसके संबंध में विशेष जांच करके निर्णय लिया जाएगा।

शांति व्यवस्था को मजबूत करने जा रहे

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा, कवर्धा में शांति व्यवस्था क़ायम है। शांति और मजबूती से स्थापित हो इसलिए हम वहां जा रहे है। पहले कफ्र्यू लगा था। हम लोग जाते तो भीड़ लग जाती, इसलिए वहां न जाकर रायपुर से ही पल पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। कवर्धा में पुन: शांति बहाल करने वीडियोग्राफी के जरिये दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।