चुरु: मोबाइल कि लोगो को इतनी ज्यादा लग चुकी है कि मोबाइल के बिना थोड़ी देर भी नहीं रह सकते हैं. चाहे मोबाइल के चलते उनकी हेल्थ ही क्यों न खराब हो रही हो. आपको बता दें कि राजस्थान के चूरू जिले के साहवा कस्बे के 20 वर्षीय युवक को मोबाइल की ऐसी लत लगी कि वह अब मानसिक रोगी बन गया है. युवक ना ही अपने घरवालों को पहचान रहा है और ना ही कुछ बोल पा रहा है. पिछले एक महीने से अपना काम धंधा छोड़कर मोबाइल में लगा युवक पांच दिन से सो भी नहीं पाया है. जब तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे. जहां मनोचिकित्सक के द्वारा युवक का इलाज शुरू किया गया है.
युवक के परिवार में चाचा अरबाज ने बताया कि 20 वर्षीय अकरम गांव में ही बिजली की मोटर वाइडिंग का काम करता है. पिछले एक महीने से अकरम अधिकतर समय मोबाइल पर बिताने लगा था. मोबाइल के चलते उसने अपना काम भी छोड़ दिया था. परिजनों द्वारा बार-बार कहने पर भी वह मोबाइल को नहीं छोड़ता था. वहीं पिछले कुछ दिनों से तो वह पूरी-पूरी रात मोबाइल पर चैट और गेम खेलता रहता. इस कारण उसने खाना पीना भी छोड़ दिया था. अकरम की मां ने बताया कि अब तो अकरम खाना भी नहीं खा रहा, रात को जब खाना देने कमरे में जाती हूं तो खाने को बेड पर बिखेर देता. इस संबंध में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक की सिटी स्केन करवाई गई है, जिसका इलाज शुरू किया गया है. इस संबंध में मानसिक रोग विषेशज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक की सिटी स्केन करवाई गई है, जिसका इलाज शुरू किया गया है. आपको बता दें कि यह पहलाा मामला नहींं आया है बल्कि ऐसा कई बार हो चूका है . डॉक्टरों का मानना है कि मोबाइल पर वक्त गुजारना बच्चों को मानसिक रोगों की तरफ बहुत तेजी से धकेल रहा है.
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
