रायपुर। प्रदेश में राज्य सेवा अधिकारियों के 168 पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आज डिप्टी कलेक्टर समेत अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। बता दें कि वर्ष 2020 में 175 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की गई थी। इस बार पदों की संख्या घटा दी गई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर के अतंर्गत मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 परीक्षा 28 नवंबर रविवार को सुबह 10 से 1:15 बजे तक (69) परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी।


परीक्षा के सुचारु रूप से संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर रायपुर निधि साहू को नोडल अधिकारी और राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला परियोजना समन्वयक केएस पटले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग, सैनिटाइजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
