Airtel के बाद आया Jio का नंबर आपको बता दें कि JIO प्रीपेड प्लान्स होने वाले हैं 1 दिसंबर से महंगे , इसको लेकर कंपनी ने ऐलान कर दिया है। इसमें डेटा प्लान, अनलिमिटेड प्लान के साथ ही जियोफोन प्लान शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले Airtel और Vi की तरफ से टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा किया जा चुका है। अभी Airtel और Vi के अनलिमिटेड प्लान्स की कीमत 179 रुपये से शुरू होती है, महंगे होने के बाद Jio के अनलिमिटेड प्लान की कीमत 155 रुपये से शुरू होगी।
बात करते हैं जियोफोन कि अब देने होंगे 75 रुपये वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 91 रुपये। इस प्लान में 3GB डेटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 50 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। Jio के 129 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान वाला टैरिफ प्लान अब 155 रुपये में आएगा। इसमें 28 दिन के लिए 2GB डेटा, 300SMS के साथ अनलिमिटेड कॉल्स दिए जाते हैं, इसके 149 रुपये वाले प्लान की कीमत को 179 रुपये कर दिया जाएगा। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, रोज 100SMS और डेली 1GB डेटा दिए जाते हैं। कंपनी का 199 रुपये प्लान अब 239 रुपये का हो जाएगा वही 249 रुपये वाला प्लान 50 रुपये महंगा होकर 299 रुपये का हो जाएगा। 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले प्लान्स की कीमत में भी इजाफा किया गया है। 399 रुपये वाला प्लान 479 रुपये तो 444 रुपये वाला प्लान 533 रुपये का हो जाएगा।


कंपनी ने 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स को भी महंगा किया है, 329 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 395 रुपये हो जाएगी। 555 रुपये वाले प्लान के लिए आपको 666 रुपये खर्च करने होंगे। 599 रुपये वाले प्लान की कीमत भी बढ़ाई गई है, इसके लिए आपको 719 रुपये खर्च करने होंगे।
जियो की तरफ से अपने सालाना रिजार्ज प्लान में सबसे ज्यादा 480 रुपये का इजाफा किया गया है। ऐसे में जियो के 365 दिनों की वैधता वाला 2399 रुपये वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 2879 रुपये खर्च करने होंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
