नई दिल्ली। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नर्स, फार्मासिस्ट टेक्नीशियन और असिस्टेंट समेत विभिन्न 72 पदों पर भर्तियां निकालकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन भर्ती परीक्षा के आधार पर होगा।

जरुरी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख- 3 दिसंबर 2021

आवेदन की आखिरी तारीख- 27 दिसंबर 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 27 दिसंबर 2021

योग्यता

पैरामेडिकल और स्टाइपेंडियरी ट्रेनी समेत इन विभिन्न पदों पर अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। कुछ पदों पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, तो कुछ पदों पर संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा होल्ड मांगे गए है।

आयु सीमा

18 से 30 साल होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट https://npcilcareers.co.in पर जाना होगा। यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। आपको वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित पूरी जानकारी मिलेगी।