कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी रहे मौजूद
रायपुर। एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, पूर्व अध्यक्ष आकाश शर्मा एनएसयूआई मीडिया विभाग के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कई अन्य पदाधकिारी उपस्थित थे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने 2 अक्टूबर को नीरज पांडे को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का नियुक्ति आदेश जारी किया है। नीरज की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से छात्र नेताओं में हर्ष व्याप्त है। राजधानी में रहकर छात्रों के लिए संघर्षरत नीरज कोरिया जिले के खोंगापानी नगर पंचायत के रहने वाले है। नीरज ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, जिन आशाओं और उम्मीदों के साथ मुझे दायित्व सौंपा गया है उन्हें पूरा करूँगा।
स्कूल अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर
नीरज ने अपन सफर की शुरुआत स्कूल अध्यक्ष के पद से करते हुए एनएसयूआई खोंगापानी के नगर अध्यक्ष बने फिर एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ बने। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें कोरिया जिला एनएसयूआई का महासचिव बनाया गया। फिर उन्हें जिले में उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। इसके बाद नीरज को एनएसयूआई की प्रदेश टीम में जगह मिली और एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक बनाये गए साथ ही छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय का प्रभारी बनाया गया। उनके प्रभार में एनएसयूआई ने तकनीकी विश्विद्यालय में दो बार छात्रसंघ पर कब्ज़ा जमाया। संगठन के प्रति कार्यो को देखते हुए उन्हें एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव बनाया गया और अब प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
